वाराणसी: चौक और आसपास के इलाको में समाजवादियो ने ‘कातिल चाइनीज़ मंझे’ के मुखालिफ चलाया जागरूकता अभियान

ईदुल अमीन
वाराणसी: वाराणसी के समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा विगत तीन दिनों से चल रहा चाइनीज़ मंझे के लिए जागरूकता अभियान आज भी जारी रहा। आज समाजवादियो ने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आदिल खान के नेतृत्व में चौक और आसपास के क्षेत्रो में आम नागरिको को चाइनीज़ मंझे को इस्तेमाल न करने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिल खान, इरफ़ान अहमद, एड0 नजमी सुलतान, फरमान इलाही, अमीन अहमद सिद्दीकी, प्रशांत, शिव शंकर, मोहम्मद इरफान, कैफ आलम, आकाश सेठ, छोटू, नासिर मंसूरी और तबरेज आदि ने भाग किया। यह जागरूकता गश्त चौक से शुरू होकर आसपास के इलाको से होती हुई दालमंडी में मुकम्मल हुई।











