मंगलवार से शुरू होगी सीरिया के दमिश्क में अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने

आदिल अहमद
डेस्क: सीरिया में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद दमिश्क एयपोर्ट से पहली बार अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू होंगी। सीरिया के सिविल एविएशन ऑथोरिटी ने सीरिया की सरकारी मीडिया को बताया है कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं मंगलवार से फिर से शुरू होंगी।

सीरिया में असद की सत्ता का पतन हुए क़रीब एक महीने हो गए हैं। राष्ट्रपति का पद छोड़कर असद सीरिया से रूस चले गए हैं। सीरिया में फ़िलहाल विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है।











