वाराणसी चौक इस्पेक्टर विमल मिश्रा का ‘कातिल चाइनीज़ मंझे’ पर तगड़ा व़ार, प्रतिबंधित मंझे संग सुजीत और अनिल गिरफ्तार

ए0 जावेद
वाराणसी: चाइनीज़ मंझे के खिलाफ चल रहे अभियान और इस कातिल मंझे पर लगाम कसने को बेताब चौक पुलिस को आज एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी है जब रिटेल तौर पर चाइनीज़ मंझा बेच रहे दो युवको को कर्णघंटा से गिरफ्तार कर उनके पास से 64 किलो 500 ग्राम चाइनीज़ मंझा बरामद किया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

छापेमारी में पुलिस ने दो अभियुक्तों सुजीत श्रीवास्तव और अनिल श्रीवास्तव को प्रतिबंधित चाइनीज़ मंझे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चाइनीज़ मंझे का कुल वज़न 64।5 किलो है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाई शुरू कर दिया है।











