अयोध्या में दलित युवती की बेरहमी से हत्या, शव के चेहरे और सर सिर पर गंभीर घाव, हड्डिया टूटी हुई थी और निकाल ली गई थी आँखे, फुट फुट कर रोये सांसद अवधेश प्रसाद

ईदुल अमीन
डेस्क: अयोध्या में 22 साल की एक दलित महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक़ मृतिका की आंखें जबरन निकाल ली गईं है और उसके शरीर की हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं हैं। इस बेरहमी से हत्या के मामले में आज सपा सांसद अवधेश प्रसाद पत्रकारों से बात करते हुवे फुट फुट कर रोने लगे और उन्होंने कहा है कि मामला वह लोकसभा में उठायेगे। कार्यवाही नहीं हुई तो वह लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे।


इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुवे समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद अवधेश प्रसाद फूट-फूट कर रोते हुए नज़र आए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ घटना पर रविवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अवधेश प्रसाद भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा, ‘हमें दिल्ली जाने दो। लोकसभा में मोदी के सामने हम बात रखेंगे। न्याय न मिला, तो हम लोकसभा से इस्तीफ़ा दे देंगे। हम बेटी की जान बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा?’
इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी नाराज़गी जताई है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या हृदयविदारक और बहुत शर्मनाक है।’ राहुल ने प्रशासन पर समय पर ध्यान न देने का आरोप लगाया और लिखा कि ‘अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसका जीवन बच सकता था।’ उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले की तुरंत जांच की मांग की और लिखा का दोषी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने के साथ-साथ ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करेकी जानी चाहिए।











