कुम्भ मामले में बोली भाजपा सांसद हेमा मालिनी ‘कुम्भ में इतना बड़ा और ऐसा कुछ नहीं हुआ’

रेहान सिद्दीकी

डेस्क: संसद के बजट सत्र में कुंभ के दौरान हुए हादसे पर हंगामा जारी है। इस बीच बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने आज पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के समस्त आरोपों को सिरे से खारिज करते हुवे कहा है कि विपक्ष का काम बोलना है। कुम्भ में इतना बड़ा ऐसा कुछ नहीं हुआ हा।

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ‘कुंभ में इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ था’। हेमा मालिनी ने कहा है, वो (विपक्ष) तो बोलेंगे, उनका काम है कहना। उलटा, ग़लत बोलना। मैं कुंभ में गई थी, वहां बहुत अच्छा स्नान किया, सब कुछ बहुत अच्छा रहा।’ हेमा मालिनी ने कहा है कि सबकुछ अच्छा है इसलिए प्रधानमंत्री भी कल (बुधवार) कुंभ जा रहे हैं।

पत्रकारों के सवालों पर हेमा मालिनी ने कहा, ‘कुंभ में घटना हुई थी, ये सही है। लेकिन (कुंभ में) इतना बड़ा, ऐसा कुछ नहीं हुआ था। यह बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित किया गया है। जो कुछ हुआ उसे बहुत ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।’ कुंभ में सेना की तैनाती की अखिलेश यादव की मांग पर हेमा मालिनी ने कहा है कि यूपी सरकार कुंभ मेले को बहुत अच्छा संभाल रही है। हेमा मालिनी ने कहा, ‘(कुंभ में इंतज़ाम) पहले भी बहुत अच्छा था और हादसे के बाद और अच्छा हो गया है, वहां इतने लोग आ रहे हैं, फिर भी हम सबसे अच्छा प्रयास कर रहे हैं।’

zउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 28 और 29 जनवरी की दरमयानी रात को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ हो गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 60 लोग घायल हुए थे। हालांकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत का दावा कर रहे हैं और यूपी सरकार पर सही आंकड़े को छिपाने का आरोप लगा रहे हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *