मतदान के बाद वृंदा करात ने कहा ‘केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने दिया गया, देश भर में डबल इंजन सरकारों ने जो डिजास्टर किया है उससे बहुत नुकसान हुआ है’

फारुख हुसैन
डेस्क: दिल्ली एक मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे सीपीएम नेता प्रकाश करात और वृंदा करात ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने दिया गया है। आज दिल्ली विधानसभा चुनने के लिए मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती शनिवार को की जाएगी।

जनता इसी मुद्दे पर वोट दे रही है। उसका कहना है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम में अड़चन न डाला जाए।’ वहीं वृंदा करात ने कहा, ‘देश भर में डबल इंजन सरकारों ने जो डिजास्टर किया है उससे बहुत नुकसान हुआ है। दिल्ली को इससे सुरक्षित करने की जरूरत है। हमने इसी के आधार पर वोट दिया है।’











