अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया गजा पर अपने नियंत्रण की योजना, फलिस्तिनियो ने किया ट्रंप के फैसले का विरोध

आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग़ज़ा पर नियंत्रण की अपनी योजना को फिर से दोहराया है। इसके बाद ग़ज़ा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। ट्रंप की योजना है कि फ़लस्तीनियों को ग़ज़ा से निकालकर मिस्र और जॉर्डन में भेजा जाए और ग़ज़ा का फिर से निर्माण किया जाए।

उन्होंने लिखा, ‘उन्हें खुश, सुरक्षित और स्वतंत्र होने का मौका मिलेगा। अमेरिका, दुनिया भर की महान डेवपलपमेंट टीमों के साथ मिलकर, धीरे-धीरे और सावधानी से एक ऐसा विकास शुरू करेगा जो पृथ्वी पर अपनी तरह का सबसे महान और शानदार मॉडल बनेगा। इसके लिए अमेरिकी सैनिकों की ज़रूरत नहीं होगी।’












