दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उप-चुनाव के नतीजो पर बोले अखिलेश ‘ईमानदारी नहीं बरती गई’

आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उप-चुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और उप-चुनाव में ईमानदारी न बरतने के आरोप लगाए हैं। वही उन्होने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजो पर कहा कि हम चाहते थे कि आप जीते लेकिन वह नही जीती।

उन्होंने कहा कि ‘जिन्होंने 6 वोट डाले और उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए जो लोग दूसरे ज़िले से आकर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट डाला। जो लोग ये कह रहे हैं कि मिल्कीपुर जीतकर अयोध्या का बदला ले लिया, अयोध्या का बदला कोई नहीं हो सकता। ये चुनाव भी जीत जाते लेकिन इन्होंने बड़े पैमाने पर बेईमानी की है।’











