मुर्शिदाबाद हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की किया सीएम ममता बनर्जी ने घोषणा

तारिक खान
डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा में मरने वाले तीन लोगों के परिवार के लिए मुआवज़े का ऐलान किया है। सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमामों के साथ बैठक की। बैठक के बाद हिंसा में मृतक के परिजनों को दस लाख रूपये मुआवज़े की घोषणा किया है।

पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव मनोज पंत घटनास्थल का दौरा करेंगे, उसके बाद मुआवज़े की रक़म तय की जाएगी। इस बीच, राज्य पुलिस ने मुर्शिदाबाद की घटना की जांच के लिए एक नौ सदस्यों के विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। ज़िले में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही दो लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है।











