कानपुर: देखे वीडियो कैसे पुलिस चौकी के अन्दर घुस कर दबंग ने किया पुलिस पर हमला, दरोगा और सिपाही हुवे घायल

मो0 कुमेल
डेस्क: कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आनंदपुरी चौकी में एसआई की टेबल पर रखें कांच को तोड़कर एक दबंग ने पुलिसकर्मियों पर हमला कार दिया, जिसमें एक दारोगा और सिपाही घायल हो गया। दोनों को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए भेजा गया है। इस दौरान दबंग के घर की महिलाओं की भी पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर किदवई नगर थाने ले गई।

ये है कानपुर पुलिस की स्थिति एक दबंग जो पहले रात में सिपाही को पीटता है फिर सिपाही की शिकायत पर पुलिस उसको चौकी लाती है तो वह चौकी के अंदर दरोगा और कांस्टेबल को घायल कर देता है मामला जूही थाने की आनंदपुरी चौकी का है #kanpur #crime @Uppolice @kanpurnagarpol @dgpup pic.twitter.com/Z7D5Lqgbye
— Anil (@Anil43895725) April 15, 2025
रविवार को विजय के बड़े भाई अजय तिवारी को पुलिस एक आपराधिक मामले में पकड़ कर ले गई थी। अजय के परिजन जानकारी लेने के जूही थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ चलने की बात कही थी। विजय तिवारी एक लड़की के साथ फर्रुखाबाद ढाबे में भाई अजय को खाना लेने के लिए गया था। जहां पर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही सीपू सिंह चौहान और उसका एक साथी पहले से मौजूद था। दोनों ही नशे की हालत में थे। सिपाही और उसके साथी ने विजय के साथ गई लड़की से छेड़छाड़ की। विजय ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया।
दरअसल फर्रुखाबाद ढाबा किदवई नगर थाना क्षेत्र में आता है। रविवार को हुए झगड़े में सोमवार को कुछ नहीं हुआ। मंगलवार को सिपाही सीपू सिंह चौहान अपने साथी के साथ विजय के घर पहुंचा और अभद्रता करते हुए थाने चलने के लिए कहा। विजय ने सिपाही सीपू से कहा कि तुम्हारे खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराऊंगा। विजय घर से निकल कर जूही थाने में तहरीर देने पहुंचा था। पुलिस ने उसे आनंदपुरी चौकी भेज दिया। उधर सिपाही सीपू सिंह चौहान किदवई नगर थाने में पहले ही तहरीर दे चुका।
विजय तिवारी जब आनंदपुरी चौकी पहुंचा तो सिपाही सीपू सिंह चौहान ने किदवई नगर पुलिस को सूचना देदी। विजय को पकड़ने के लिए किदवई नगर में तैनात दारोगा प्रियांशु फोर्स के साथ आनंदपुरी चौकी पहुंच गए। दारोगा ने बताया कि विजय को पकड़ कर किदवई नगर थाने ले जाने लगे तो नोंकझोंक शुरू हो गई। इस बीच विजय ने अपना सिर दारोगा की टेबल पर पटक दिया, जिससे कांच टूट गया तो उसने कांच के टुकड़े से दारोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। दारोगा ने विजय के खिलाफ जूही थाने में तहरीर दी है।
एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि विजय तिवारी सेन पश्चिम पारा में एक आपराधिक मामले में वांछित है। एक प्रकरण में किदवई नगर थाने की पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान वह हमलावर हो गया, जिसमें दारोगा और आरक्षी घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है, उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।











