सांसद राहुल गाँधी ने कर्णाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखा कर किया रोहित वेमुला एक्ट को लागू करने की मांग

आदिल अहमद
डेस्क: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिख कर कर्नाटक में रोहित वेमुला एक्ट को लागू करने की मांग की है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने यह मांग दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय के छात्रो और शिक्षिकाओं से मुलाकात के बाद किया है।

सांसद राहुल गांधी ने लिखा कि ‘इसी भेदभाव ने रोहित वेमुला, पायल तड़वी और दर्शन सोलंकी जैसे होनहार छात्रों की जान ली है।’ उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मैंने सिद्धारमैया जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कर्नाटक में रोहित वेमुला एक्ट लागू किया जाए। भारत के किसी भी बच्चे को वो जातिवाद नहीं झेलना चाहिए, जिसे बाबासाहेब अंबेडकर, रोहित वेमुला और करोड़ों लोगों ने सहा है।











