फतेहपुर मस्जिद के ध्वस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी के बुल्डोज़र पर लगाया हाई कोर्ट ने रोक, कहा पहले हमको जवाब दाखिल करे

आफताब फारुकी
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने मस्जिद के ध्वस्तिकरण पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 3 सप्ताह में इस मसले पर जवाब मांगा है। मामला फतेहपुर की मस्जिद को लेकर है, जिसके लिए जिला प्रशासन का दावा है कि मस्जिद ग्रामसभा की ज़मीन पर बनी है। इस मस्जिद के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हो चूका था। जिसके खिलाफ मस्जिद कमेटी हाई कोर्ट गई थी। अदालत ने उक्त आदेश पर रोक लगा दिया है।

अदालत के इस फैसले के बाद मस्जिद कमेटी ने राहत की सांस लिया है। अदालत ने जिला प्रशासन को अगली सुनवाई के पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल तब तक मस्जिद के ध्वस्तीकरण का जारी जिलाधिकारी का आदेश स्थगित रहेगा। इस आदेश के आने पर फतेहपुर स्थित मुस्लिम समाज में ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही है।











