लुधियाना के हनुमान मन्दिर के बाहर पाकिस्तानी झंडा लगाने के मामले में आरोपी की शिनाख्त ‘विक्रम आनंद’ के रूप में हुई, मंदिर कमेटी ने दर्ज करवाया ऍफ़आईआर, आरोपी फरार

निलोफर बानो
डेस्क: लुधियाना हैबोवाल स्थित हनुमान मंदिर के बाहर पाकिस्तान झंडा लगा कर शहर का माहोल ख़राब करने की कोशिश की गई। इस मामले की जानकारी जब हुई तो शहर की फिजा बदल गई और भीड़ जुटने लगी थी। मंदिर प्रबंधन ने सूझ बुझ का परिचय देते हुवे पुलिस से मामले में जांच करने को कहा। जांच में निकल कर सामने आया है कि विक्रम आनंद ने यह झंडा लगा था।

पुलिस को दी गई शिकायत में घुमारंमड़ी के रहने वाले ऋषि जैन ने बताया कि वह मंदिर के चेयरमैन है। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को 10 से 15 हजार श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने आते है। इसी की तैयारियों के चलते मंदिर में मौजूद था। लगभग 5 बजे अचानक जब उसका ध्यान मेनगेट पर पड़ा तो वहां पर पाकिस्तान के झंड़े चिपके हुए थे। जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जिसमें उक्त आरोपी कैद हो गया। फुटेज में नज़र आ रहा है कि 2 लोग एक्टिवा पर सवार होकर आए और चंद मिनटों में चले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी विक्रम आनंद की तालाश में छापेमारी की जा रही है और वह फरार है।











