सीआरपीऍफ़ जवान मोटी राम जाट कर रहा था वतन से गद्दारी, पाकिस्तान को ख़ुफ़िया जानकारी भेजने के आरोप में एनआईए ने धर दबोचा

निलोफर बानो

डेस्क: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सक्रिय हुई एनआईए ने देश के विभिन्न शहरों से अब तक देश के अलग-अलग राज्यों से लगभग 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिनमें एक सबसे चर्चित नाम हरियाणा की रहने वाली ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा का ​​है और दूसरी हैं पंजाब की गुजाला।

ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं। जिसे भारत की संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच से पता चला है कि उत्तर भारत में कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़ा एक बड़ा जासूसी नेटवर्क एक्टिव है। अब एक बड़ी कार्यवाही करते हुवे एनआईए ने सीआरपीऍफ़ के एक जवान मोटी राम जाट को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी शेयर कर रहा था। एजेंसी ने जांच में पाया कि आरोपी को पाकिस्तानी अधिकारियों से पैसे मिल रहे थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोती राम जाट के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वह 2023 से जासूसी गतिविधियों में एक्टिव था और पाकिस्तान को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है। पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को 6 जून तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है।

इस मामले पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स का भी बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि ‘सोशल मीडिया एक्टिविटी की बारीकी से निगरानी के दौरान, एक शख्स को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए पाया गया। उस व्यक्ति को आगे की जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया है। साथ ही, सीआरपीऍफ़ नियमों के साथ और भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत, जवान को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *