लखीमपुर खीरी पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डीएम-एसपी ने किया स्वागत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: सोमवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल राजकीय हेलीकॉप्टर से जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया स्थित हवाई पट्टी पर पहुँचीं, जहां उनका स्वागत जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा अत्यंत गरिमामय एवं पारंपरिक रीति से किया।

राज्यपाल 03 जून को ग्राम बलेरा स्थित हस्तशिल्प उत्पादन केंद्र का भ्रमण करेंगी तथा वहां उपस्थित थारू जनजाति की महिलाओं से संवाद करेंगी। इसके पश्चात वह कंपोजिट विद्यालय, बलेरा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी किट तथा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न लाभ पात्र लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के उपरांत राज्यपाल दुधवा टाइगर रिजर्व के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।











