वाराणसी: सामाजिक कार्यकर्ता आबिद शेख को अदालत ने दिया ज़मानत पर रिहा करने का हुक्म, एपीसीआर की टीम ने रखा अदालत में आबिद शेख का पक्ष

शफी उस्मानी
वाराणसी: एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) ने वाराणसी के सामाजिक कार्यकर्ता आबिद शेख को ज़मानत दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह ज़मानत वाराणसी की विशेष अदालत द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 199/2024 (थाना चेतगंज, वाराणसी) में दी गई।

आज अदालत में एपीसीआर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी ने ज़मानत याचिका पर प्रभावशाली बहस की और बताया कि आबिद शेख पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस मामले में अधिवक्ता बाबू अली साबरी और शमीम नोमानी ने भी सहयोग प्रदान किया। अदालत ने आबिद शेख को ज़मानत पर रिहा करने का हुक्म जारी किया है।











