पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, लाठियां चलीं

तारिक खान

डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को आमने-सामने आ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अपमान” को लेकर कांग्रेस के दफ़्तर के बाहर विरोध कर रहे थे। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। सामने आए वीडियो में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि बिहार के दरभंगा में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर “अपमानजनक टिप्पणी” की गई थी।

इस आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सफाई देते हुए कहा, ‘ये सब ध्यान भटकाने की बातें हैं। ये न तो हमारी परंपरा है और न ही हमारी संस्कृति। हमारे सवाल इतने तीखे हैं कि भाजपा उनके जवाब नहीं दे पा रही है, इसलिए ऐसे मुद्दों को तूल दिया जा रहा है। हमारे यहां इस तरह की बातें हो ही नहीं सकतीं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *