वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के शिकायत पर मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख अपनाते हुए नगर पालिका परिषद बलिया ईओ लखनऊ तलब साथ ही जिलाधिकारी बलिया को आदेश जारी

संजय ठाकुर
बलिया: वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र कुमार गुप्ता संस्थापक/ निदेशक राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के द्वारा दी गई शिकायत/सूचना पर विचार करते हुए आयोग ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत आपत्ति और जांच आख्या के अध्ययन के बाद आयोग ने नगर पालिका परिषद बलिया ईओ लखनऊ तलब करते हुए जिलाधिकारी बलिया को आदेश जारी करते हुए,मामले की अंतिम सुनवाई की तिथि 13 नवंबर 2025 को लखनऊ मानवाधिकार आयोग के सामने पेश होकर अपनी स्पष्टी व ज़वाब देंगे यह सुनवाई दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष होगी।

मानवाधिकार आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उपरोक्त आदेश के अनुरूप वांछित सूचना या रिपोर्ट निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत नहीं की गई, तो विचारोपरांत यथोचित आदेश पारित किए जाएंगे। वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता संस्थापक निदेशक राष्ट्र संघ विश्व शांति यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चले कि बस स्टेशन रोडवेज गांधी नगर ओवर ब्रिज के नीचे बिना किसी पूर्व सूचना दिए हुए जबरन बुलडोजर चला कर दुकानदारों को हटा दिए और दुकानदारों की स्थिति ख़राब हो गई।
इसको देखकर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता संस्थापक निदेशक राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन ने मुख्यमंत्री से लेकर महामहिम राष्ट्रपति, मानवाधिकार आयोग तक शिकायत दर्ज कराई इसको लेकर मानवाधिकार आयोग ने कही बार आदेश पारित किया और साथ ही जांच भी कराई परन्तु जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद बलिया ईओ मिली भगत से फर्जी रिपोर्ट लगाकर आयोग का शासक को गुमराह किया इसको लेकर आयोग ने नगर पालिका परिषद ईओ लखनऊ तलब साथ ही जिलाधिकारी बलिया को आदेश जारी किए।
अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और दुकानदारों को न्याय मिलता है या नहीं। आयोग के आदेश के बाद जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद बलिया पर दबाव बढ़ गया है। लोगों को उम्मीद है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)