दालमंडी की छपरिया गली में “मौत को दावत” देता भवन CK.39/5; 31 जुलाई को नोटिस चस्पा करने के बाद खामोश बैठा नगर निगम, राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल’
दालमंडी के छपरिया गली का भवन CK.39/5, क्या कुछ लोगों की जान लेने के बाद जागेगा वाराणसी नगर निगम? चौक थाना क्षेत्र में लटकती दीवारों व छज्जों के बीच जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर राहगीर; 31 जुलाई को एक सप्ताह में ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा करने के बाद कार्रवाई ठप होने पर उठे सवाल। PNN24 की विशेष स्थानीय रिपोर्ट।

महविश कुरैशी


📋 31 जुलाई को नोटिस चस्पा, फिर कार्रवाई क्यों पड़ी ठंडी?
स्थानीय सूत्रों व प्राप्त विवरण के अनुसार, जब यह अति जर्जर भवन पहले मीडिया में चर्चा का विषय बना था, तब नगर निगम ने 31 जुलाई को एक नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर भवन को गिराने का नोटिस चस्पा किया था। आरोप है कि नोटिस चिपकाने के बाद आगे की ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

⚠️ जान हथेली पर रखकर गुजरने को मजबूर राहगीर
छपरिया गली और आसपास के मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और राहगीर आवाजाही करते हैं। भवन के ढांचे की कमजोर स्थिति को देखते हुए लोगों में यह आशंका बनी रहती है कि न जाने कब इसका कोई हिस्सा भरभराकर नीचे गिर जाए और बड़ा हादसा हो जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर ढांचे की स्थिति साफ दिखाई दे रही है, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई न होना चिंताजनक है।














