वाराणसी महानगर ई-बस सेवा में भ्रष्टाचार का देखे स्ट्रिंग वीडियो, टिकट व व्यक्तिगत यूपीआई को लेकर उठे सवाल; रूट E-103 (UP-32-PN-6056) के दावे और DCR जांच प्रक्रिया सवालो के घेरे में, MD परशुराम पांडेय बोले— शिकायत की जांच कराई जाएगी’
वाराणसी महानगर ई-बस सेवा पर उठे गंभीर सवाल: किराया लेकर टिकट न देने और कंडक्टरों द्वारा व्यक्तिगत यूपीआई पर भुगतान लेने के आरोप; विशेष रूप से रूट E-103 (लंका से कैंट) की बस UP-32-PN-6056 से जुड़े वीडियो दावे का जिक्र। क्या कागजों पर ही होती है टीई/टीआई जांच और डीसीआर (DCR) प्रणाली? एआरएम से संपर्क के प्रयास और एमडी परशुराम पांडेय द्वारा जांच कराए जाने के आश्वासन सहित पूरी रिपोर्ट। PNN24 की विशेष स्थानीय रिपोर्ट।

महविश कुरैशी संग मुस्कान अंसारी
वाराणसी: वाराणसी में जनता की सुविधा के लिए सरकार द्वारा ई-बस सेवा की शुरुआत किया गया। आम जन को कम पैसो में आरामदायक सफ़र की मंशा से शुरू की गई यह जनसेवा अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चूका है। ई-बस सेवा में चलने वाले कंडेक्टर बस के यात्रियों से पैसे तो पुरे लेते है। मगर उनको टिकट नही देते है।

आम जनता की चर्चाओं को ध्यान में रखते हुवे हमने पिछले लगभग 10 दिनों से इस मामले पर काम किया। हमारी सहयोगी पत्रकार मुस्कान अंसारी और मैं खुद ई-बस का सफ़र लगभग रोज़ कर रहे है। लंका से कैंट तक चलने वाली ई-बस के लगभग सभी कंडक्टर की यही हाल है। बस में सफ़र का किराया लेकर केवल कुछ मुसाफिरों को टिकट दिया जाता है।
वीडियो आज दोपहर लगभग 2:40 बजे का बस संख्या UP–32-PN–6056 का है जो रूट नंबर E103 की बस है। इस बस से सफर करते समय हमारी सहयोगी मुस्कान अंसारी ने ऑनलाइन पेमेंट किया जो बस कंडक्टर मोहित चौबे ने अपने खुद के व्यक्तिगत युपीआई में लिए और हमारे मांगने पर ही टिकट प्रदान किया। वीडियो में आप एकदम साफ़ देख सकते है कि बस कंडक्टर के द्वारा मुसाफिरों से पैसे लिया जा रहा है। मगर उनको टिकट नही दिया जा रहा है।
कहा है ज़िम्मेदार…..?
वैसे तो विभाग ने इस प्रकार के भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु एक टीम टीई की गठित किया है, जो बसों का औचक निरिक्षण करती है। नियमो के अनुसार सख्त हिदायत है कि कोई बस कंडक्टर अपने व्यक्तिगत युपीआई में पैसे नही लेगा। मगर नियम तो ताख पर है जो आप वीडियो में देख रहे है। अब बात आती है उस औचक निरिक्षण करने वाली टीम की तो पिछले दस दिनों में टीम हमको सडको पर नही मिली। मगर नियमानुसार टीम रोज़ अपनी डीसीआर जमा करती है, जिसका निरिक्षण होता है। तो यह बात भी समझने में कोई गुरेज़ नहीं कर सकते है हम कि डीसीआर केवल दफ्तर अथवा किसी चाय के खोमचे पर बैठ कर भर जाती होगी।
हमने इस सम्बन्ध में वक्तव्य हेतु एआरएम कैंट को उनके सीयुजी नंबर पर कॉल किया तो फोन नही उठा, वही एआरएम ग्रामीण ने इस सम्बन्ध में कोई वक्तव्य न देकर एमडी से बात करने को कहा। इस मामले में एमडी परशुराम पाण्डेय ने हमको फोन पर बातचीत में बताया कि
“किसी भी इस प्रकार की शिकायत हमारे व्यक्तिगत नंबर पर नही आई है। ऐसे मामलो को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर आदेश जारी है कि कोई भी कंडेक्टर के व्यक्तिगत युपीआई पर भुगतान नहीं करे और न कोई कंडक्टर अपने खुद के युपीआई पर भुगतान ले। बसों की जांच हेतु टीआई दल का गठन है जो अपना डीसीआर रोज़ भरकर देती है और इस डीसीआर की समीक्षा नियमित रूप से स्वयं मेरे द्वारा किया जाता है। शिकायत की जाँच करवाया जाएगा।”
बहरहाल, जांच कब होगी और एक्शन कब लिया जायेगा ये अभी भविष्य के गर्भ में है। मगर भ्रष्टाचार फिलहाल तो जारी है। यह कोई एक मात्र बस नही है, लगभग हर एक रूट पर ऐसा ही होता है। अब देखना होगा कि यह भ्रष्टाचार कब तक चलता रहेगा। शायद कई सवालो के जवाब एमडी परशुराम पाण्डेय की कार्यवाई ही देगी।











