CHC में परिजन का हंगामा, पुलिस ने एक को पकड़ा

संजय ठाकुर

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर ताल रतोय पर वृहस्पतिवार रात्रि इलाज हेतु आये घायल के परिजनो ने हंगामा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटघराशंकर निवासी राज नामक युवक वाइक से गिरकर घायल हो गया, जिसके उपचार के लिए उसके परिचित उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।
इलाज मे देरी व लापरवाही का आरोप लगा घायल के साथ पहुंचे ब्यक्तियो ने ड्यूटी पर कार्यरत डाक्टर फैजु रहमान के साथ बदसलूकी कर दी , मना करने पर ड्यूटी रूम के कमरे का सामान तितर वितर कर दिया । घटना से आहत डाक्टर एवम् पूरे स्टाफ ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया तथा उच्चाधिकारीयो से मांग किया कि रात्रि के समय दो सिपाही तथा दवा का भरपूर स्टाक दिलाया जाए।
डाक्टरो ने कहा कि दोनो मांगे पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।इधर घायल के परिजनो का कहना है कि डाक्टर एवम् स्टाफ रात्रि के वक्त ड्यूटी मे लापरवाही वरतता है। डाक्टरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लड़को मे से एक अफरोज को पकड़कर थाने मे बन्द कर दिया ।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डाक्टरो को आश्वस्त किया कि sp महोदय से बात कर सुरक्षा ब्यवस्था उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे तथा दवा का भरपूर स्टाक शीघ्र मुहैया करा दिया जाएगा ।
इस मौके पर डाक्टर राजीव कुमार, डा. अखिलेश, डाक्टर जितेंद्र, डाक्टर अनिता सिंह, डाक्टर आर. के. गौतम, डा. पंकज, डा. अरविंद व भानु प्रताप गुप्ता उपस्थित रहे ।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *