सौभाग्य योजना के तहत 30 और घर हुवे रौशन

उमेश गुप्ता.
बलिया : बिल्थरा रोड प्रधानमंत्री सहज विद्युत संयोजन योजना के तहत सीयर ब्लाक के फरसाटार गांव में अवायां विद्युत उपकेंद्र के तहत शिविर लगाया गया। जहां जेई अवधेश कुमार के देखरेख में 30 और गरीबों के घर को बिजली से जोड़ा गया। एसडीओ अखिलेश यादव की मौजूदगी में सौभाग्य योजना के तहत गांव के चयनित 30 गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्श्न दिया गया। इस दौरान एसडीओ अखिलेश यादव, जेई अवधेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि उस्मानुल हसन, अनिल गुप्ता, अनिल मौर्या आदि मौजूद रहे











