किसान मिलन समारोह का हुआ आयोजन


गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग पर स्थित हाटा मोंड के पास ड्यूज फार ट्रैक्टर के ओम ट्रैक्टर एजेंसी बाराचंवर एवं मुहम्मदाबाद के द्वारा किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डा एन के सिंह चेयरमैन नव भारत पत्रकार एसोसिएशन के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेंद्र सिंह प्रोपराइटर ओम भारत गैस एजेंसी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन आशुतोष सिंह दीपक के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को राजीव द्विवेदी यूपी हेड,संजय त्यागी चीफ इंजीनियर,आदीप सिंह पी बी एम, मुरलीधर कुशवाहा पी बी एम, महेन्द्र कुमार, आफताब अली इण्डस बैंक,प्रोपराइटर अजय सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।











