ब्लैक डायमण्ड दानवो पर काल बन टूट पड़े औराई सिंघम, क्रुरता ढंग से कंटेनर मे ठुस कर लादे गये38 पशु हये मुक्त
सिंघम ने मारा हैट्रिक, मिली बडी़ सफलता।


औराई भदोही पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल के निर्देशन में पशु तस्करी को नेस्तनाबूद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी औराई राम करन के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औराई सुनील दत्त दुबे व उप निरीक्षक रवि शंकर राय की टीम को एक बङी सफलता प्राप्त हुई है । गुरुवार को सुबह औराई चौराहे पर समय करीब 10 बजे मुखिबर की सूचना पर बिहार से कानपुर जा रहे कंटेनर नम्बर UP 41 AT 0658 में क्रूरतापूर्ण तरीके से भर कर बध हेतु ले जा रही 38 ,भैसों को पशु तस्करो के कब्जे से मुक्त कराया।












