पूर्व सांसद कमान्डो कमल किशोर राष्ट्रीय सचिव बने

अरशद अहमद
बहराइच। कांग्रेस पार्टी के बहराइच लोकसभा के पूर्व सांसद कमाण्डो कमल किशोर को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने पर बहराइच के कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्त की है और पूर्व सांसद को फ़ोन के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी अनवर अली मेकरानी एव पूर्व जिलाध्यक्षं शाहनवाज हुसैन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुन्द जी शुक्ल शेरा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव, कांग्रेस छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अमर नाथ शुक्ल सहित सैकड़ों पदाधिकारियों व नेताओ ने बधाई दी है। और बहराइच के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।
मो0 अरशद











