मन्डोला के किसान ने चिंतन शिविर का आयोजन किया


गाजियाबाद / लोनी के मन्डोला गांव समेत 5 गावो के आवास विकास द्वारा भूमि अधिग्रहण से पीड़ित किसान 28 ,29 ,30 जुलाई को गांव मन्डोला के धरना स्थल पर चिंतन शिविर का आयोजन कर रहे है। जिसमे पक्ष विपक्ष समेत सभी पार्टी के नेताओ व सामाजिक संस्थाओं आदि लोगो को आमंत्रित किया गया है।चिंतन शिविर में किसान लोगो से सरकार द्वारा किये जा रहे व्यवहार के बारे में सलाह लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। शुक्रवार दोपहर किसान नेता मनवीर तेवतिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पीड़ित किसान 20 महीने तरह तरह के आंदोलन करते आ रहे है।लेकिन सत्ताधारी भाजपा सरकार किसानो के हित की बात करने को तैयार नही है।












