यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों की बढी मुसीबत,घर से हुए बेघर


गाजियाबाद। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी यमुना नदी में आना शुरू हो गया है। इससे यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो खतरे की निशान को पार कर गया है। सोमवार को यमुना नदी के जलस्तर में बाढ़ नियंत्रण चौकी पचायरा में 36 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यमुना नदी अब बांध से सटकर बह रही है। सिंचाई विभाग के मुताबिक बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से रविवार को सुबह से लेकर शाम तक कई बार पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी सोमवार दोपहर बाद लोनी क्षेत्र से पास होना शुरू हो गया। इससे यमुना नदी का जलस्तर रविवार के मुकाबले सोमवार को 36 सेंटीमीटर बढ़ गया। सोमवार को यमुना का जलस्तर बढ़कर 210.40 सेंमीमीटर हो गया, जो खतरे के निशान से 1.40 सेंटीमीटर ज्यादा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनिल अग्रवाल ने बताया कि अलीपुर बांध की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार बांध की निगरानी की जा रही है।












