मानसिक विक्षिप्त ने किया फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला

कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद। दारागंज थाना क्षेत्र के बक्शी बांध इलाके में रहने वाले प्रहलाद दास (46)आज सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी करने ताका ब्लाक जानवरों के अस्पताल के लिए घर से निकले थे। कुछ दूर पर दारागंज थाने के पास एक पान की दुकान पर पहले से घात लगाकर बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रहलाद दास पर चापड से हमला कर दिया।












