ललित कला केंद्र, पूना की शास्त्रीय संगीत सभा में गूंजे डॉ रामशंकर के मनोहारी स्वर

करिश्मा अग्रवाल
पुणे। सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ, पुणे के अंतर्गत ललित कला केंद्र (गुरुकुल) द्वारा गुरुवार को ‘शास्त्रीय संगीत सभा’ का आयोजन नामदेव सभागृह पुणे(पूना) में किया गया।इस शास्त्रीय संगीत सभा का मुख्य आकर्षण बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डॉ रामशंकर सिंह का गायन रहा। डॉ रामशंकर ने अपने गायन का प्रारम्भ राग गौड़ मल्हार में “जा रे जा तू बदरा दूर….” से किया।












