अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने की गंदगी से परेशान, क्षेत्रवासियों ने की कार्यवाही की मांग
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध बूचड़खाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को राशिद अली गेट के अंदर चल रहे बूचड़खाने से त्रस्त क्षेत्रवासियों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमे उल्लेख किया है कि राशिद अली गेट के अंदर अवैध बूचड़खाना फारुख कुरैशी नामक युवक चला रहा है। जो कटे हुए पशुओं का कचरा उक्त बूचड़खाने में गिरवाता है। जिससे जमालपुरा ,मुगलगार्डन व गौरी पट्टी आदि कॉलोनी में रह रहे नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है।जिसकी वजह से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है।शिकायती पत्र पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों के हस्ताक्षर कर लोगो ने मांग की है कि फारुख कुरैशी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उधर पुलिस ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..