भारत बंद का असर, विपक्ष द्वारा दौड़ाई गई सरकार के ख़िलाफ़त की लहर का दिखा असर

जीतेन्द्र कुमार
कौशाम्बी। जिले में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। सरकार के नीतियों के खिलाफ जगह जगह धरना प्रदर्शन देखने को मिला, लगातार बढ़ रहे डीजल – पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी, बढ़ रहे रसोईगैस की कीमतों में लगाम लगाने , बढ़ रहे महाविद्यालयों की फीस में बढ़ोतरी , बढ़ रही महगांई के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने के लिए जगह जगह कांग्रेस , समाजवादी पार्टी व अन्य दलों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।












