बड़े हादसे के बाद भी प्रशासन की नहीं खुल रही आँख, और भी चल रही है क्षेत्र में अवैध फैक्ट्रियां

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी रविवार को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुए दर्द हादसे में तीन लोगों को जान गवाने के बाद भी प्रशासन जागने का नाम नही ले रहा है। जिस अचार फैक्ट्री में जहरीली गैस के कारण 3 लोगो की मौत हुई है ,वह फैक्ट्री करीब 2 साल से चल रही थी।जिसकी प्रशासन को भनक तक नही लगी। वैसे घटना के बाद मौके पर पहुंची जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने उक्त फैक्ट्री को सील कराते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये है। लेकिन प्रशासन के लिये सवाल अब भी वही खड़ा है कि उक्त फैक्ट्री 2 साल से अवैध रूप से चल रही थी और किसी को कानो कान खबर क्यो नही लगी।












