कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बोला योगी सरकार पर हमला

उमेश गुप्ता
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला नेत्री तलत अजीज और उनके परिवार को योगी आदित्यनाथ से जान माल का खतरा बना हुआ है. उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कांग्रेस नेत्री तलत अजीज और उनके परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राज बब्बर ने कहा एक पुराने मुकदमे में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है. तब से याचिका करने वाली तलत अजीज को धमकियां मिल रही हैं कि उनके पति के खिलाफ एक झूठा मुकदमा भी आज ही दर्ज कर लिया गया है।











