पलिया कलां खीरी। वन्यजीव प्रेमी अनुराग कुमार द्वारा चलाये जा रहे निशुल्क पर्यावरण शिक्षा अभियान, बंसी नगर दुधवा के 8 साल पूरे होने पर आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप निदेशक दुधवा श्री महावीर जी ने शामिल होकर टीम मेंबर्स, बच्चो तथा गांववालो का हौसला बढ़ाया। बच्चों द्वारा बनाये गए सबसे अच्छे 3 चित्रो को देखकर उन्हें समानित किया गया उसके बाद ग्रीन टीशर्ट का वितरण सभी बच्चों को किया गया और स्कूल ले जाने के लिए पानी की बोतल भी वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कैम्प पर 2 पेड़ भी लगाते हुए बच्चो तथा गांववालो तक पर्यावरण बचाने का संदेश पहुचाया इसके बाद प्रोग्राम के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बच्चो ने केक काटा और श्री श्याम किशोर एवं भगवान दास जी को सम्मानित भी किया गया।
प्रोग्राम में महावीर सर के शामिल होकर हमसब का हौसला बढ़ाने के लिए किड्स फ़ॉर टाइगर्स और टीम वी फ़ॉर नेचर के तरफ से स्मृति चिन्ह श्री महावीर जी को भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया गया। अपनी टीम के तरफ से शुक्रिया कहना चाहूंगा श्री मंसूर रिज़वी और सैम्युअल सिंह जी का जिन्होंने प्रोग्राम में शरीक होकर उसे यादगार बनाया। इसके अलावा प्रोग्राम में गिरीश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, क्षितिज सक्सेना, श्याम किशोर, संजय नारायण, अमितोष जैसवाल, नसीम, दानियाल खान आदि लोग शामिल हुए।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..