वाराणसी के किसान भी घेरेगे 23 को संसद – विनय शंकर राय मुन्ना
प्रधानमन्त्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भूमि अधिग्रहण कानून के खुले उलंघन का मुद्दा संसद घेराव में उठेयेगी कांग्रेस

अनुपम राज
वाराणसी. आज सायं 5 बजे से मोहनसराय में किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय “मुन्ना” की अध्यक्षता में मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों एवं रिंग रोड फेज 2 से प्रभावित किसानों की बैठक हुई जिसमें किसानों के हक अधिकार के लिये 23 अक्टूबर 2018 को किसान खेत मजदूर कांग्रेस द्वारा संसद घेराव में भारी संख्या में दिल्ली चलकर शामिल होने का सर्वसम्मति से हुआ फैसला।

बैठक का संचालन मेवा पटेल एवं धन्यवाद प्रेषित प्रेम शाह ने किया । प्रमुख रूप से बद्री यादव सुरेन्द्र डाक्टर, विजय गुप्ता, मूला शंकर उपाध्याय, खन्जाटी गोढ, राजबहादुर पटेल, राजेश सिंह, नरायणी सिंह, ट्न्नु राजभर, राहुल सिंह , छन्नू पटेल, चुन्ना पटेल, अमृत लाल पटेल, दया शंकर मौर्या सहित इत्यादि लोग शामिल थे ।











