कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर कर किया सम्मानित

मो. रियाज़
कानपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया उसके बाद भारत सरकार ने ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों को भी बढ़ावा दिया। इसी क्रम में भारत सरकार के निर्देश पर आज कानपुर के पहले अमेज़ॉन लिंक स्टोर का उद्धघाटन सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री ,औधोगिक विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज फीता काटकर यशोदा नगर में किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने फीता काट के इस स्टोर का शुभारम्भ किया। वही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य रुप से उपस्थित राहुल बाजपेई, ज्योति बाजपेई, कंचन दीक्षित, शकुंतला बाजपेई, आर के मिश्रा, अतुल शुक्ला, पार्षद दिनेश तिवारी, पार्षद प्रशांत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।











