राजबब्बर समेत अन्य नेताओं ने दी गिरफ्तारी

शाहरुख़ खान
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सीबीआई दफ्तर के पास बड़ा प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। इसके बाद राजबब्बर समेत सभी नेताओं को गिरफ्तार कर कैन्ट थाने ले जाया गया। करीब 3 बजे सभी नेताओं को छोड़ दिया गया।












