क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा दिए जाने के लिए उठाई मांग

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी शनिवार के दिन मानव कल्याण सेवा संस्था अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए देश के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा दिए जाने के लिए मांग की है।

त्यागी ने कहा है कि उक्त क्रांतिकारियों की याद में हर वर्ष समारोह होते आ रहे हैं। मगर आजतक उन्हें शहीद घोषित करने का जोखिम किसी ने भी नहीं उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा है कि वह अपनी सरकार के कार्यकाल में देश के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा दिलाने की कृपा करें











