युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने किए हजारों रुपए के पटाखे बरामद
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के फरुखनगर, राजपुर गेट के निकट अवैध रूप से पटाखों के गोदाम का संचालन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी उमेश पांडे ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की देर रात लगभग 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली की फुरुखनगर स्थित राजपुर गेट के निकट फरमान फायर की दुकान के पीछे सलाम गोदाम में एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बेचने का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत एक पुलिस टीम को गठित कर उस ओर रवाना कर दिया। मुखबिर की निशानदेही अनुसार पुलिस ने उक्त गोदाम पर छापा मारते हुए वहा पटाखे बेचने का धंधा कर रहे एक युवक को वहीं दबोच लिया। जिसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे आधा दर्जन से भी अधिक कार्टून बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम फुरखान पुत्र कलवा निवासी फरुखनगर बताया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..