पाल समाज को शिक्षित और संगठित होने की जरूरत – वेद प्रकाश पाल

तबजील अहमद
कौशाम्बी. अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा की रविवार को देवीगंज बाजार में राम प्रकाश धनगर के आवास पर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सिराथू विधान सभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही सामाजिक उत्थान एवं विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भैंरोपुर के सीताराम पाल को सिराथू विधान सभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह धर्मेंद्र पाल को कड़ा ब्लॉक अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। बैठक में अशोक पाल, अमित पाल, उमानाथ पाल, मुन्ना पाल धनगर, धर्मेंद्र पाल, अरविंद पाल, बब्लू पाल, रामसिंह पाल, अशर्फी लाल पाल, रामानंद पाल, मानसिंह पाल, सुधीर पाल, लालचंद्र पाल, वीरेंद्र सिंह पाल, नीरज पाल, अजय पाल, वैभव पाल, बांकेलाल पाल आदि शामिल रहे।











