मुलायम सिंह ही हैं हमारे मार्ग दर्शक – राजेश यादव

नौशाद असांरी
स्योहारा (बिजनौर)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल चौधरी के निवास पर आज आए पार्टी के मण्डल अध्यक्ष राजेश यादव ने जहां भाजपा व सपा पर जमकर शब्दो का प्रहार किया तो वहीं उन्होंने मुलायम सिंह को ही पार्टी का मार्गदर्शक भी बताया।

इस मौके पर बोलते हुए ज़िला अध्यक्ष अफ़ज़ाल चौधरी ने कहा की वर्तमान में जो समय राजनीति क्षेत्र में चल रहा है वो केवल अल्पसंख्यक, दलित एवं पिछड़े वर्ग को दबाने का प्रयास हो रहा है।ऐसी विषम स्थितियों में हम सब को एकजुट होकर प्रगतिशील सपा एवं शिवपाल सिंह यादव के हाथों मज़बूत कर मतलबी सभी दलों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
इस मौके पर मण्डल प्रभारी राजेश यादव का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत भी किया गया। साथ ही इस मौके पर एड.एहसन चौधरी, गुलफाम अंसारी, बब्बू चौधरी, नईम इदरीसी, आफताब, राकेश यादव, रिज़वान, नईम, कमरुद्दीन सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।











