जनता को हक दिलाना ही है पदयात्रा का असल उद्देश्य–गजेन्द्र सिंह

फारुख हुसैन
पलिया कलाँ खीरी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पदयात्रा अभियान के तहत पलिया विधानसभा के ग्राम पंचायत मरुआ पश्चिम के बोझवा में आयोजित रात्रि चौपाल में मुख्य प्रवासी के तौर पर पदयात्रा अभियान के अवध क्षेत्र के सह संयोजक गजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे उन्होंने चौपाल में आये हुए लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा इस अभियान का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके व वंचित लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा सके।












