आजमगढ़ ने 2-1 से बालिबाल प्रतियोगिता जीत ट्राफी पर किया कब्जा

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ):मधुबन समाजसेवी बाबू वशिष्ठ नारायण सिंह स्मृति में हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय बालिबाल प्रतियोगिता के अन्तिम दिन फाइनल मैच में अपने कौशल का जलवा विखरते हुए आजमगढ़ ने 2-1 से बोझी को शिकस्त देते हुए बालिबाल प्रतियोगिता ट्राफी पर अपना कब्जा कर लिया। बालिबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ, बलिया की कुल आठ टीमो ने प्रतिभाग किया जिसमें सेमीफाइनल के पहले राउंड में आजमगढ़ ने बंजरी को 2-1 से पटखनी दिया साथ ही दूसरे राउंड के सेमीफाइनल में बोझी के खिलाड़ियों ने बालिबाल प्रतियोगिता को रोमांचक बनाते हुए सलेमपुर को 2-0 से फाइनल में जाने का अपना रास्ता प्रशस्त किया। फाइनल मैच आजमगढ़ व बोझी के बीच तालियों के गढगढाहट के बीच शुरू हुआ।












