सो रही थी शायद पुलिस, टूट गये दो दुकानों के ताले, लाखो का माल किया चोरो ने साफ़

तबजील अहमद
कौशाम्बी। कौशाम्बी के कोखराज थाना इलाके के मूरतगंज कस्बे में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरो ने दो दुकानों का शटर तोड़ कर लाखो का सामान पार कर दिया है। चोरो ने सबसे पहले बर्तन की दूकान से 1 से डेढ़ लाख का बर्तन और फिर ऑटो मोबाइल की दूकान से मोबिल और तैयार एक पिकअप गाडी में लाद कर फरार हो गए है। दूकान के मालिक इकबाल अहमद के मुताबिक उनको सुबह सूचना मिली कि उनकी दूकान का ताला टूटा पड़ा है और एक पिकअप गाडी उनकी दूकान के दरवाजे के सामने खड़ी लोगो ने देखी थी। जानकारी होते ही वह आनन-फानन में दूकान पर पहुंचे है। दूकान से तकरीबन 8 से 10 लाख की कीमत का सामान चोर खगाल ले गए।












