दुधवा का बाघ चंदू नेपाल में सड़क दुर्घटना में घायल
दुधवा नेशनल पार्क से लापता हुआ था बाघ चंदू

फारूख हुसैन/शिशिर शुक्ला
भारत नेपाल सीमा के निकट बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क अर्मेनी चेक पोस्ट के पास सुबह एक कार दुर्घटना में एक बाघ के घायल होने की खबर प्राप्त हुई है। आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व भारत से एक बाघ चंदू खुली सीमाओं के चलते नेपाल पहुंच गया था दुधवा अधिकारी उसे लगातार सुरक्षित होने का दावा कर रहे थे जबकि वह एक दुर्घटना में घायल हो गया। आपको बता दें कि एक कार संख्या बा ८ च ३९१८ की टक्कर से बाघ घायल हो गया। जिसके बाद उसे नेपाल के बर्दिया स्थित बाघ संरक्षण केंद्र भेज कर उसका उपचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि बाघ के दो दांत टूटे हुए हैं साथ ही और भी गंभीर चोटें आयी हैं।

आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व भारतीय मीडिया को दिए बयान में डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया था कि हम लगातार नेपाल के अधिकारियों से संपर्क में है, और चंदू के बारे लगातार जानकारी ली जा रही है।ऐसे में सवाल ये उठता है कि भारतीय बाघ चंदू की सुरक्षा आखिर किसके जिम्मे थी।











