यथार्थ सेवा समिति ने किया गरीबों को कंबल वितरण

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी। विगत वर्षों की तरह इस बार भी कड़कड़ाती सर्दी के शुरू होते ही कई समिति आगे बढ़कर आई और गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया तो कहीं गरम कपड़ो का वितरण किया ।इसी सिलेसिलेवार के चलते पलिया नगर की ख्याति प्राप्त समिति यथार्थ सेवा समिति ने सर्दी से बचाव हेतु समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता के साथ समिति की महिलायें पलिया नगर की इंदिरा नगर कॉलोनी के पास रेलवे स्टेशन से सटी बस्ती में पहुंची
यहां पर लोगों की दयनीय स्थिति देखकर वहां मौजूद लोगों को कंबलों का वितरण किया। इस दौरान कंबल पाने वाले लोगों ने समिति की भुरि भुरि प्रंशसा की। इस दौरान समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता ने कहा कि वह और उनकी पूरी समिति हमेशा गरीबों के सेवा के लिए तत्पर रहेगी।












