सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए एसडीएम ने कराई लॉटरी व्यवस्था
फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे निकली विज्ञप्ति के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 7 ग्राम पंचायतों में मिले आवेदकों के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से लाटरी सिस्टम के अनुसार दुकानें आवंटित की गई हैं।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिपिक अनिल कुमार ने बताया ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में रिजवान बैग और सोनपाल, रामपुर ग्रंट में शारदा देवी, सिकटारा मे संजू देवी ,नरदी.में सुधीर कुमार, सहजना में जगन्नाथ और मछेछा ब्लॉक स्तर से हुए प्रस्ताव में महेश चंद की दुकान आवंटित की गई है इस कमेटी में अध्यक्ष के रूप में उपजिलाधिकारी वीडी वर्मा संयोजक के रूप में पूर्ति निरीक्षक ललित पाठक ,तथा विकास खंड अधिकारी पसगवा, खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव और लिपिक अनिल कुमार भी मौजूद रहे ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..