कौशाम्बी. आज बहुजन समाज पार्टी कौशाम्बी द्वारा बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63 वां जन्मदिन समारोह जिला कार्यालय ओसा मंझनपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जोन इन्चार्ज प्रयागराज मंडल अनिल गौतम रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष महेंद्र गौतम ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष खड़क सिंह पटेल,पंचम चौधरी, हरिमोहन यादव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे । मुख्य अतिथि ने कहा कि बहन जी का जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रुप मे मनाया जाता है। और इस देश मे चल रही बीजपी की सरकार को 2019 में उखाड़ फेंकना है । और बहन मायावती को इस देश का प्रधानमंत्री बनना है।कार्यक्रम में मैदान सिंह पटेल ,नीतू कनौजिया,घनश्याम गौतम ,अमरेन्द्र कुमार,सेहन्दी लाल,बंशी लाल चौधरी, मोतीलाल अम्बेडकर आदि लोग उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..