घोसी /मऊ :घोसी क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ के पास जनसहयोग से समाज के निर्धन , उपेक्षित लोगो , विधवाओं को मंगलवार को कंबल वितरण समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें लोगों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि डाक्टर अरविन्द कुमार गौतम एवं चन्द्रशेखर ने कहाकि समाज के सक्षम लोगों को चाहिए कि वें अपने आमदनी का एक निश्चित भाग गरीबों के कल्याण के लिए उपयोग करें तो निश्चित ही कोई व्यक्ति दुखी नहीं रहेगा
विशिष्ट अतिथि पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष राजविजय , जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य डाक्टर जयनेन्द्र कुमार ने कहाकि लोक कल्याण एवं समाज के उत्थान के लिए सभी लोग कार्य कर रहें हैं । मण्डल प्रभारी सन्नी राव ने कहाकि हम सदैव समाज के लिए तत्पर रहेंगे। अमरेश राव , पंकज कुमार भारती आदि ने कहा कि गरीबो के चेहरे पर खुशी लाना ही मानव सेवा है। सभी से अपील है कि आप सब भी गरीबो को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े का वितरण कर उदाहरण प्रस्तुत करें।गरीबो की सेवा ही परमात्मा के सेवा है। इस अवसर पर शैलेश चौहान , राहुल कुमार , जयनाथ निषाद , मुलायम , रूकेश कुमार , डब्लू राजभर , आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहें ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..