रामपुर के स्वार में हुआ भीषण धमाका, धमाके में घर के परखच्चे उड़े ,मौके पर एक की मौत

हर्मेश भाटिया
रामपुर. रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के चक स्वार मोहल्ले में घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिसमें आज दोपहर किसी कारणवश विस्फोट होने शुरू हो गए लगातार कई विस्फोट के चलते मकान के परखच्चे उड़ गए वहीं एक व्यक्ति की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी लगाई गई है और ध्वस्त पड़े मकान की बारीकी से छानबीन की जा रही है।












